बिलासपुर: गांधी जयंती पर सरकारी आयोजन में छलके जाम, व्यवस्था पर सवाल, जानें पूरा मामला

गांधी जयंती पर घुमारवीं में आयोजित जिला स्तरीय सीर उत्सव में सरकारी व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। शुक्रवार देर शाम उत्सव स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियों के बीच कुछ कर्मचारी शराब के जाम छलकाते नजर आए। जिस परिसर में दिनभर सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां लगी रहीं और लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, उसी जगह शाम को शराब का सेवन होता रहा। हैरानी यह कि शराब पीने का स्थान सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर था। उस समय मंच पर कार्यक्रम चल रहा था और मौके पर सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि शुक्रवार को गांधी जयंती के चलते शराब की बिक्री बंद रखने के आदेश थे। इसके बावजूद उत्सव स्थल के भीतर शराब पहुंचने से सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 03, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बिलासपुर: गांधी जयंती पर सरकारी आयोजन में छलके जाम, व्यवस्था पर सवाल, जानें पूरा मामला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Bilaspur #GandhiJayanti #SubahSamachar