AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर का ईएनटी विभाग अब विश्वस्तरीय सर्जिकल सिस्टम से होगा लैस
एम्स बिलासपुर के ईएनटी विभाग को अब विश्वस्तरीय सर्जिकल सिस्टम से लैस किया जा रहा है। संस्थान में जल्द ही एडवांस फेसेट सेट स्थापित होगा। यह अत्याधुनिक सिस्टम न केवल सर्जरी को सटीक बनाएगा, बल्कि उन मरीजों के लिए राहत भरा साबित होगा जिन्हें अब तक जटिल ऑपरेशनों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती थी। यह सिस्टम अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक यूनिट है, जिसमें हाई-डेफिनिशन कैमरा, पावरफुल लाइट सोर्स और सूक्ष्म सर्जिकल उपकरणों का पूरा सेट होता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 21:34 IST
AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर का ईएनटी विभाग अब विश्वस्तरीय सर्जिकल सिस्टम से होगा लैस #CityStates #Shimla #Bilaspur #AiimsBilaspur #SubahSamachar
