Biz Updates: ओवरवेट रेटिंग के बाद इन दोनों कंपनियों के शेयरों में उछाल, जानें कारोबार जगत की अहम खबरें

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन की सकारात्मक कवरेज के बाद गुरुवार को अदाणी पोर्ट्स और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान दोनों कंपनियों के शेयर करीब 2% तक उछल गए। जेपी मॉर्गन ने दोनों स्टॉक्स को ओवरवेट रेटिंग देते हुए भारतीय पोर्ट्स सेक्टर में मजबूत संरचनात्मक ग्रोथ की संभावना जताई है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस सेक्टर में उच्च प्रवेश बाधाएं, उद्योग में बढ़ता समेकन और मजबूत प्राइसिंग पावर कंपनियों की आय को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। ब्रोकरेज ने अदाणी पोर्ट्स के लिए 1,944 रुपये और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 310 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ये लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित ईबीआईटीडीए के आधार पर निर्धारित किए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 09:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Biz Updates: ओवरवेट रेटिंग के बाद इन दोनों कंपनियों के शेयरों में उछाल, जानें कारोबार जगत की अहम खबरें #BusinessDiary #National #SubahSamachar