Biz Updates: वित्त मंत्री सीतारमण आधिकारिक दौरे पर नॉर्वे पहुंचीं, जानें RBI के नए नियमों में किस पर फोकस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नॉर्वे पहुंचीं। इस दौरान वह नॉर्वे के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी, द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगी और व्यापार जगत के नेताओं, निवेशकों तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद करेंगी। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ओस्लो एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भारत की नॉर्वे में राजदूत ग्लोरिया गांगटे ने उनका स्वागत किया। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नॉर्वे के ओस्लो हवाई अड्डे पर आगमन पर भारतीय राजदूत द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरे को भारत-नॉर्वे आर्थिक सहयोग, निवेश संबंधों को मजबूत करने और द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:05 IST
Biz Updates: वित्त मंत्री सीतारमण आधिकारिक दौरे पर नॉर्वे पहुंचीं, जानें RBI के नए नियमों में किस पर फोकस #BusinessDiary #National #SubahSamachar
