'विदेश घूमने गए राहुल गांधी': भाजपा का दावा, वीडियो शेयर कर कसा तंज; कांग्रेस का पलटवार, पीएम पर साधा निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित विदेश यात्रा को लेकर भाजपा ने बड़ा दावा किया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स हाथ में टिकट लिए नजर आता है। वीडियो में दावा किया गया है कि फ्लाइट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे। हालांकि, पोस्ट में वीडियो कब का है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा, ''झूठ फैलाते-फैलाते थक गया। कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं। किसी को क्या ही पता चलेगा।'' गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किए थे। दिल्ली में ये प्रदर्शन सड़क से शुरू होकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे। ”झूठ फैलाते-फैलाते थक गया कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं किसी को क्या ही पता चलेगा! 😜” — BJP (@BJP4India) October 19, 2026 कांग्रेस ने किया पलटवार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के राहुल गांधी को लेकर किए गए ट्वीट पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ''कौन विदेश जाता है वे कब विदेश जाते हैं क्या इस दिन दूसरे लोग विदेश यात्रा नहीं करते राहुल गांधी एक व्यक्ति हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। वह येल विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत करते हैं, लंदन में छात्रों से मिलते हैं और वहां के बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करते हैं।'' #WATCH | Delhi: On BJP national spokesperson Pradeep Bhandari's tweet on Lok Sabha LoP, Congress leader Sandeep Dikshit says, "Who travels outside When do they travel outsideDo others not travel outside on this day Rahul Gandhi is an individual, the Leader of the Opposition; he has duties. He interacts with students at Yale University, interacts with students in London and meets the intellectuals thereHe even does press interviews - something which the Prime Minister doesn't do. So, what issue does the BJP have with this We also have a tradition that the Prime Minister doesn't travel abroad when Lok Sabha is in session. But our PM broke that tradition. Why does no question arise at that time" — ANI (@ANI) October 19, 2026 संदीप दीक्षित ने आगे कहा, ''वह प्रेस को इंटरव्यू भी देते हैं, जो प्रधानमंत्री नहीं करते। तो भाजपा को इससे क्या परेशानी हैहमारी एक परंपरा यह भी रही है कि लोकसभा का सत्र चलने के दौरान प्रधानमंत्री विदेश यात्रा नहीं करते। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने इस परंपरा को तोड़ा। उस समय यह सवाल क्यों नहीं उठाया जाता'' भाजपा ने लगाए क्या आरोप भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी एक बार फिर 'वैकैशन मोड' में हैं और छुट्टियों व आराम के लिए वियतनाम गए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक तरफ कांग्रेस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ऐसे समय में देश से बाहर चले जाते हैं। प्रदीप भंडारी ने लिखा, "राहुल गांधी फिर से वही कर रहे हैं, जिसमें वे सबसे माहिर हैं; ब्रेक लेना और छुट्टियों का आनंद लेना! खबर है कि राहुल गांधी छुट्टियों के लिए विदेश गए हैं। राहुल गांधी भारत में नहीं हैं! नवरात्र के दौरान, राहुल गांधी विदेश में क्या कर रहे हैं ब्रेक का मजा ले रहे हैं, या अपने 'अराजकता फैलाने वाले साथियों' से मिल रहे हैं एक ऐसा व्यक्ति जो काम करने से ज्यादा समय आराम करने में बिताता है और फिर चिल्लाता है, 'वोट चोरी हो गया!'"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 10:04 IST
'विदेश घूमने गए राहुल गांधी': भाजपा का दावा, वीडियो शेयर कर कसा तंज; कांग्रेस का पलटवार, पीएम पर साधा निशाना #IndiaNews #National #RahulGandhi #Bjp #Vietnam #ForeignTrip #PradeepBhandari #Congress #IndiaBloc #Sir #SubahSamachar
