भाजपा: काशी क्षेत्र कार्यसमिति की पहली बैठक, छह माह से कम समय में बूथ तक अभियान व कार्यक्रम पहुंचाने का लक्ष्य

रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को काशी क्षेत्र कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। इसमें आगामी अभियानों और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, पदाधिकारियों के नियमित प्रवास और संगठनात्मक कार्यों के लिए जिम्मेदारियां तय करने पर जोर दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह रहे। अध्यक्षता काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की, जबकि संचालन महामंत्री अनूप जायसवाल ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरुआत की। प्रारंभ में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् और समापन पर राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक गायन हुआ। मुख्य अतिथि जगदीश पटेल ने कहा कि काशी क्षेत्र की वर्तमान टीम में वरिष्ठ, ऊर्जावान और अनुभवी कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और समय बहुत कम है। ऐसे में पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों का बूथ स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 07, 2026, 22:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा: काशी क्षेत्र कार्यसमिति की पहली बैठक, छह माह से कम समय में बूथ तक अभियान व कार्यक्रम पहुंचाने का लक्ष्य #CityStates #Varanasi #Jaunpur #Bjp #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar