तेलंगाना: भाजपा नेता माधवी लता ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

तेलंगाना की भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता माधवी लता ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने 12वीं तेलंगाना राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता हैदराबाद के गाचीबौली में स्थित सैट्स (SATS) शूटिंग रेंज में आयोजित हुई थी। माधवी लता ने 25 मीटर पिस्टल (मास्टर्स महिला) वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने 300 में से 245 अंक हासिल करके पहला स्थान पाया। बचपन का शौक और प्रेरणा निशानेबाजी के प्रति अपने लगाव के बारे में माधवी लता ने पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब वह एनसीसी (NCC) कैडेट थीं, तब से ही उन्हें इस खेल में रुचि थी। गणतंत्र दिवस की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें राइफल चलाने का अभ्यास कराया जाता था। वहीं से उनके मन में निशानेबाजी का शौक पैदा हुआ। माधवी लता 2024 के लोकसभा चुनाव में हैदराबाद सीट से भाजपा की उम्मीदवार भी रही हैं। उम्र और बाधाओं को दी चुनौती माधवी लता का मानना है कि जनप्रतिनिधियों को समाज के सामने एक मिसाल पेश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक राजनेता को साहसी होना चाहिए और खेलों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने उम्र की सीमा को नकारते हुए कहा कि अगर मन में पक्का इरादा हो, तो कुछ भी हासिल करना मुमकिन है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच प्रसन्ना को दिया है। ये भी पढ़ें:Human Resource Mobility:'सिर्फ रोजगार नहीं, वैश्विक साझेदारी का आधार है आवागमन', जयशंकर ने क्या कहा चोट के बावजूद तैयारी जारी फिलहाल माधवी लता के दाहिने कंधे में चोट है, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ है। वह अभ्यास में पसीना बहा रही हैं और अगले दो महीनों में होने वाली प्री-नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह यह साबित करना चाहती हैं कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी रुकावट टिक नहीं सकती। महिलाओं के लिए खास संदेश सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने इस जीत को अपने उन समर्थकों को समर्पित किया जिन्होंने उन पर भरोसा किया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी को भी अपनी सीमाएं तय न करने दें। उन्होंने कहा कि खुद पर भरोसा रखें, कड़ी मेहनत करें और हमेशा ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 02:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तेलंगाना: भाजपा नेता माधवी लता ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन #IndiaNews #National #MadhaviLatha #TelanganaShootingChampionship #BjpLeaderMadhaviLatha #25mPistol #GachibowliShootingRange #GoldMedal #SubahSamachar