Bihar Crime: भाजपा नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, रोड रेज में हुई थी कहासुनी; बहनोई गंभीर रूप से घायल
सिवान जिले में रोड रेज की एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास मामूली सड़क विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। भाजपा नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या जानकारी के अनुसार, पूर्व एमएलसी, सीवान कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष और बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। तिलक समारोह शामिल होने जा रहे थे बताया जा रहा है कि चंदन सिंह अपने पुत्र हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर अन्य परिजनों का इंतजार किया। इसी बीच उनकी गाड़ी और एक अन्य वाहन के बीच हल्की टक्कर हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इलाके में दहशत का माहौल विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी पुरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर भी स्थिति का जायजा लिया। ये भी पढ़ें- प्रेम विवाह के बाद मचा बवाल, लड़की पक्ष ने की दूल्हे की पिटाई; पुलिस ने दिलाया साथ रहने का अधिकार पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 20:37 IST
Bihar Crime: भाजपा नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, रोड रेज में हुई थी कहासुनी; बहनोई गंभीर रूप से घायल #CityStates #Crime #Bihar #Saran #TheAttackersOpenedFire #SiwanFiringIncident #BiharRoadRageNews #PmchReferralCase #BiharCrimeNews #BiharTodayNews #SubahSamachar
