Karnal News: भाजपा नेता की गाड़ी रुकवाकर हमला, परिवार के चार सदस्य घायल

- मेरठ रोड पर 10-12 लोगों ने की वारदात, गाड़ी के शीशे तोड़कर किए क्षतिग्रस्तसंवाद न्यूज एजेंसी करनाल। मेरठ रोड पर शनिवार शाम को बाइक सवार 10-12 बदमाशों ने भाजपा नेता की गाड़ी रुकवाकर परिवार के सदस्यों पर लाठी और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें भाजपा नेता की बेटी, दो बेटे और एक भांजा घायल हो गया। बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। चारों घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल में दाखिल करवाया गया है। वही हमले की शिकायत सेक्टर 32 थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गोपी वाली गामड़ी निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद सुभाष कश्यप ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अपने बेटे सागर, अभिषेक, बेटी तन्नू और भांजे कृष्ण को दवाई दिलाने के लिए देहरादून भेजा था। दवाई लेने के बाद सभी गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार घूमने के बाद घर लाैट रहे थे। देर शाम को जब उनकी गाड़ी रामपुरा कटाबाग के पास नहर के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से गाड़ी के आगे पीछे चलने लगे। आरोपी गाड़ी सवारों की तरफ गलत इशारे करने लगे। इसी दाैरान बेटे ने आरोपियों को आगे जाने के लिए कहा। इतना सुनकर आरोपियों ने बाइक को गाड़ी के आगे रोक दिया। जैसे ही गाड़ी सवार नीचे उतरे तो बाइक सवार गाली गलौज करने लगे। इसी दाैरान वहां अन्य युवक भी आ गए। करीब 10 से 12 युवकों ने गाड़ी सवारों की पिटाई शुरू कर दी। मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाजपूर्व पार्षद सुभाष के अनुसार उनके भांजे कृष्ण ने आरोपियों का विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने भांजे कृष्ण, बेटी तनु के सिर पर ईंट से हमला करके घायल कर दिया। इसके अलावा बेटे सागर और अभिषेक को भी चोट पहुंची है। चारों को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवाया गया। सेक्टर-32 थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: भाजपा नेता की गाड़ी रुकवाकर हमला, परिवार के चार सदस्य घायल #BJPLeader'sCarStoppedAndAttacked #FourFamilyMembersInjured #SubahSamachar