Bareilly News: भाजपा सांसद बोले- विजिलेंस चेकिंग के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं से की जा रही वसूली
बरेली में विद्युत निगम की ओर से शनिवार को विभिन्न विकास कार्यो के संबंध में समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विद्युत संबंधी विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे विकास कार्यो पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि विजिलेंस चेकिंग के नाम उपभोक्ताओं से सीधे वसूली की जा रही है। बिल संशोधन के नाम पर परेशान किया जाता है। इसको तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि घरों पर गए बगैर रीडिंग के बिल बना दिया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को अधिकारियों व कर्मचारियों का चक्कर काटना पड़ रहा है। बिल संशोधन के नाम पर भी कुछ भरना पड़ जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्टोर से सामान नहीं मिलता है, इस व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। निजी नलकूप में कनेक्शन होने के बाद भी स्टोर से सामान उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ.उमेश गौतम, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, नवाबगंज विधायक एमपी आर्या, मुख्य अभियंता विद्युत निगम बरेली प्रथम ज्ञान प्रकाश आदि रहे। 100 रुपये नेगेटिव आने पर काट रहे बिल एमएलसी महराज सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का 100 रुपये नेगेटिव बिल जाने पर लाइट काट दी जाती है, जिनका पुराना मीटर है और 50 हजार रुपये बिल बकाया है। उनका कुछ नहीं किया जा रहा है। वे आसानी से बिजली चला रहे हैं। ऐसे में प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं में असंतोष व्याप्त है। कुछ मैसेज देने व सूचना देने का काम करें। जब सांसद ने बड़े बकायेदारों को कहा चोर सांसद छत्रपाल गंगवार ने चेताया कि बिजली निगम की तरफ से चलाए गए ओटीएस में 36 फीसदी बिजली बिल की वसूली नाकाफी है। इस दौरान उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं को चोर कहा। कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस दीजिए, दंडात्मक कार्रवाई कर आरसी जारी कीजिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 16:14 IST
Bareilly News: भाजपा सांसद बोले- विजिलेंस चेकिंग के नाम पर विद्युत उपभोक्ताओं से की जा रही वसूली #CityStates #Bareilly #Electricity #BjpMp #VigilanceCheck #SubahSamachar
