भाजपा का जातीय संतुलन वाला दांव: राज्यसभा में ब्रज के तीन चेहरे, लोधी-कुर्मी समीकरण साधने की कवायद

भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में रामप्रताप समेत ब्रज के तीन मजबूत नेताओं को जगह देने से क्षेत्र में सांसदों की संख्या 8 से बढ़कर 11 हो जाएगी। आगरा में अब भाजपा के पांच सांसद हो जाएंगे। पार्टी ने पीडीए की काट के लिए अपने पुराने वोट बैंक को मजबूत करने पर बल दिया है। लोधी, कुर्मी और क्षत्रिय मतदाताओं को मजबूती से जोड़ने के लिए ब्रज में भरोसेमंद लोगों को नई जिम्मेदारी दी है। भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची से संकेत मिले हैं कि नए जातीय समर्थन की कोशिशों के बीच पार्टी इस बात पर खास जोर देना चाह रही है। हालांकि यूजीसी को लेकर हाल में सबसे उग्र प्रदर्शन एत्मादपुर की उसी बाइसी से हुआ, जहां की सियासत में रामप्रताप प्रभावशाली हैं। श्रुति गंगवार बरेली के दिग्गज भाजपा नेता रहे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। उनके सांसद बनने से कुर्मी वोटबैंक में भरोसा बढ़ेगा। वहीं, लोध वोटरों को बरकरार रखने के लिए पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बनाया तो आंवला सीट से विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह को राज्यसभा का टिकट भी इसी रणनीति का हिस्सा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 08:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा का जातीय संतुलन वाला दांव: राज्यसभा में ब्रज के तीन चेहरे, लोधी-कुर्मी समीकरण साधने की कवायद #CityStates #Agra #Etah #Mathura #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #UttarPradesh #BjpRajyaSabhaCandidates #UttarPradeshPolitics #BrajPolitics #CasteEquation #LodhiCommunity #KurmiCommunity #RamPratapSinghChauhan #ShrutiGangwar #DharampalSingh #भाजपाराज्यसभाप्रत्याशी #SubahSamachar