'कांग्रेस बनी माओवादी मुस्लिम लीग पार्टी': भाजपा ने हामिद अंसारी को क्यों दी बधाई? राहुल को भी लिया आड़े हाथ
भाजपा ने सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हामिद अंसारी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अब माओवादी-मुस्लिम लीग पार्टी हो चुकी है। त्रिवेदी ने कहा कि हामिद अंसारी ने ये भी बताया कि जवाहर लाल नेहरू भी वामपंथ को खतरा मानते थे। उन्होंने कहा कि ये खुलासा करने के लिए हामिद अंसारी को बधाई। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज की कांग्रेस अल्ट्रा लेफ्ट में जा चुकी है और राहुल गांधी कम्युनिज्म में गोता लगा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां नेहरू का संदर्भ भी आपके समर्थक लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बयानों में जो नजर आता है, वो उनका खानदानी गुण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2 जून, 2023 को वॉशिंगटन डीसी में मुस्लिम लीग को पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष बताया था। उन्होंने कहा कि जिन्ना की बनाई गई मुस्लिम लीग जिसके साथ आप केरल में सरकार चला रहे हैं। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अगर कोई कहता है कि यह मोहम्मद जिन्ना की मुस्लिम लीग नहीं है, तो वह झूठ बोलता है। उसके संस्थापक मोहम्मद इस्माइल जिन्ना की मुस्लिम लीग के मद्रास प्रेसीडेंसी के अध्यक्ष थे। जिन्ना को कायद-ए-आजन कहा जाता था। वहीं, मोहम्मद इस्माइल को कायद-ए-मिल्लत कहा जाता था। अगर इस मुस्लिम लीग में अंतर है तो कांग्रेस भी आजादी से पहले वाली नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 07:16 IST
'कांग्रेस बनी माओवादी मुस्लिम लीग पार्टी': भाजपा ने हामिद अंसारी को क्यों दी बधाई? राहुल को भी लिया आड़े हाथ #IndiaNews #National #SubahSamachar
