HP Panchayat Election: पंचायत से जिला परिषद तक भाजपा बनाएगी मजबूत पैनल, जीताऊ चेहरों पर खेलेंगे दांव

हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अब पंचायत प्रधान से लेकर जिला परिषद सदस्य तक हर स्तर पर मजबूत और जीत सुनिश्चित करने वाले उम्मीदवारों के चयन के लिए विशेष पैनल तैयार करेगी। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर 17 जिलों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक सीट के लिए तीन-तीन मजबूत दावेदारों के नामों का पैनल तैयार कर पार्टी नेतृत्व को भेजें। इन नामों में ऐसे चेहरों को प्राथमिकता देने को कहा गया है, जिनकी क्षेत्र में पकड़ मजबूत हो और जिनके पास चुनाव जीतने की क्षमता हो। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी पंचायतीराज चुनावों में किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Panchayat Election: पंचायत से जिला परिषद तक भाजपा बनाएगी मजबूत पैनल, जीताऊ चेहरों पर खेलेंगे दांव #CityStates #Shimla #HimachalPanchayatElection #SubahSamachar