Rudraprayag News: भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय मुख्य बाजार में रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हालिया विवादित घटनाक्रम उनके इशारे पर हुआ, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि राष्ट्रहित के खिलाफ किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष कंडारी ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भरत सिंह चौधरी, भारत भूषण भट्ट, विकास डिमरी, अजय सेमवाल, निवास चमोला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 15:38 IST
Rudraprayag News: भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला #BJPYuvaMorchaBurnsEffigyOfRahulGandhi #SubahSamachar
