भाजपा की मुनीमपुर रैली रही फ्लॉप : जून
बहादुरगढ़। कांग्रेस नेता नरेश जून ने बादली के मुनीमपुर में आयोजित भाजपा की रैली को फ्लॉप शो करार दिया। रैली में भीड़ को लेकर कहा कि भाजपा नेताओं ने झूठे प्रलोभन देकर लोगों को रैली में ले गए लेकिन कुर्सियां खाली नजर आईं। सीएम नायाब सिंह सैनी के आने के बाद भी भीड़ नहीं जुट पाई। इससे साफ है कि भाजपा से लोग अब ऊब चुके हैं। दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। लोगों को ऑनलाइन के नाम पर लाइनों में लगाया जा रहा है। सीएम के झज्जर में आगमन पर क्षेत्र के लोगों को आस थी कि जिले के विकास के लिए नई-नई घोषणा होंगी लेकिन सीएम का पिटारा झज्जर के विकास के लिए खाली निकला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 20:58 IST
भाजपा की मुनीमपुर रैली रही फ्लॉप : जून #BJP'sMunimpurRallyAFlop:June #SubahSamachar
