Kurukshetra News: भाजपा का आदिबद्री में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

कुरुक्षेत्र।भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कुरुक्षेत्र जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को आदिबद्री में शुरू हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरस्वती उद्गम स्थल श्री आदिबद्री नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया और सरकार के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।सीएम ने कहा कि सरकार ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र के 217 में से 61 वादे पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 120 वादों पर काम जारी है। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना और 500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लाखों महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है।प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में रोजी मलिक ने कहा कि भाजपा परिवार की तरह काम करती है और कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। वहीं तीसरे सत्र में मुकेश गौड़ ने भाजपा के इतिहास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दो सीटों से शुरू हुई भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। जबकि चौथे सत्र में रविंद्र भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहा है और संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: भाजपा का आदिबद्री में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू #BJP'sTwo-dayTrainingCampBeginsInAdibadri #SubahSamachar