Badri-Kedar Dham: राम मंदिर मामले के बाद चढ़ावे की निगरानी के लिए बीकेटीसी सतर्क; लेखा जोखा रखने के निर्देश
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले का खुलासा होने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति(बीकेटीसी) भी केदारनाथ व बदरीनाथ के अधीनस्थ मंदिरों में चढ़ावा व दान सामग्री की निगरानी के लिए सतर्क हो गई है। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने चढ़ावे की पारदर्शिता व लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा निर्देश पर सीईओ ने मंदिर समिति के अधीन दान भेंट, गिनती स्थल, लेखा खजाना, विश्रामगृह, पूजा काउंटर में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चढ़ावे व दान सामग्री में पारदर्शिता, सतर्कता व निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Uttarakhand:सीएम धामी के निर्देश, प्रदेश को आपदा प्रबंधन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करें
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 00:22 IST
Badri-Kedar Dham: राम मंदिर मामले के बाद चढ़ावे की निगरानी के लिए बीकेटीसी सतर्क; लेखा जोखा रखने के निर्देश #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Bktc #BadrinathDham #KedarnathDham #MonitoringOfOfferings #SubahSamachar
