Noida News: भाकियू महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन महासभा ने राष्ट्रीय कार्यालय पर स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने केक काटकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और जल्द सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जेवर तहसील पर धरना-प्रदर्शन करने की बात भी कही। इस दौरान सीमा भाटी, करण ठाकुर, दीपक ठाकुर, विजेंद्र कसाना, मिथिलेश सिंह, याचिका ठाकुर, दशरथ सिंह, सादिक खान, धर्मेंद्र तोमर और सुरेंद्र कसाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: भाकियू महासभा ने मनाया स्थापना दिवस #BKUMahasabhaCelebratedItsFoundationDay. #SubahSamachar