लुधियाना में फैक्टरी में ब्लास्ट: दूर-दूर तक गूंजी धमाके की आवाज, कई लोगों के मौत की सूचना; मचा हड़कंप
लुधियाना के गांव जोधां से आसी कलां लिंक सड़क पर स्थित एक फैक्टरी में देर रात ब्लास्ट हुआ है। फैक्टरी के स्टोर में विस्फोटक पटास रखी हुई थी, जिसमें जोरदार धमाका हुआ है। धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी और वहां हड़कंप मच गया। जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त फैक्टरी में कई मजदूर और अन्य लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में कुछ लोगों की मौत हुई है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा, थाना जोधां के प्रभारी साहिबमीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए हैं। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई है।लुधियाना और जगरांव से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह धमाका हुआ है वह एक एनआरआई परिवार का घर बताया जा रहा है। एनआरआई परिवार विदेश में रहता है और उनके जोधां से आसी कलां लिंक सड़क पर बने घर में प्रवासी परिवार रहते हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 20:06 IST
लुधियाना में फैक्टरी में ब्लास्ट: दूर-दूर तक गूंजी धमाके की आवाज, कई लोगों के मौत की सूचना; मचा हड़कंप #CityStates #Chandigarh-punjab #Blast #Ludhiana #Punjab #SubahSamachar
