Gurugram News: दो चेतावनियों के बाद बीएलओ निलंबित

डीसी ने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाईअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, भोड़ाकलां में कार्यरत जेबीटी शिक्षक एवं पटौदी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ राकेश कुमार पर निर्वाचन कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने, सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना करने के आरोप पाए गए।बार-बार निर्देश देने और दो बार चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद राकेश कुमार ने निर्वाचन संबंधी कार्यों का संतोषजनक ढंग से निर्वहन नहीं किया। इसके अलावा अधिकांश समय उनका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो सका।जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए। साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को उनके विरुद्ध प्राथमिकता के आधार पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के दौरान निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 16:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: दो चेतावनियों के बाद बीएलओ निलंबित #BLOSuspendedAfterTwoWarnings. #SubahSamachar