Bareilly News: गोंडा-बुढ़वल रेलखंड में ब्लॉक, तीन ट्रेनें निरस्त, 32 के रूट बदले

बरेली। जून-जुलाई में गोंडा-बुढ़वल और गोंडा-गोंडा कचहरी रेलखंड में ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों को निरस्त किया गया है और 32 के रूट बदल दिए गए हैं। इसके अलावा इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनों को चार घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे ने ब्लॉक संबंधी सूचना जारी कर दी है।ये गाड़ियां रहेंगी रद्दछह जुलाई को 15133 छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस, आठ जुलाई को 15134 आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस, 10 और 11 जुलाई को 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, आठ और नौ जुलाई को 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।इन ट्रेनों के बदले गए रूटआठ और नौ जून को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, चार और नौ जुलाई को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 27 जून को 15136 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस, आठ जून और नौ जुलाई को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस, 29 जून को 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रसे, 28 जून और आठ जुलाई को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 29 जून, छह और 10 जुलाई को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, एक, चार, छह और आठ जुलाई को 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस, 29 जून और छह जुलाई को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 30 जून को 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, दो जुलाई को 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस, तीन जुलाई को 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस, तीन जुलाई को 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, छह जुलाई को 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, पांच जुलाई को 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, छह और 10 जुलाई को 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, नौ जुलाई को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, छह जुलाई को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, आठ और 10 जुलाई को 12571 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, नौ जुलाई को 12572 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, आठ और 10 जुलाई को 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी, आठ और नौ जुलाई को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, आठ जुलाई को 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12596 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, नौ जुलाई को 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस, आठ और नौ जुलाई को 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी, नौ जुलाई को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, सात और 10 जुलाई को 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, आठ और 11 जुलाई को 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस का संचालन निर्धारित मार्ग रोजा, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर के स्थान पर रोजा, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, मनकापुर के रास्ते किया जाएगा। देरी से चलाई जाएंगी ये गाड़ियांनौ जुलाई को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, आठ जुलाई को 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, नौ जुलाई को 12595 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, छह जुलाई को 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, 29 जून को 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार घंटे तक की देरी से चलाई जाएंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: गोंडा-बुढ़वल रेलखंड में ब्लॉक, तीन ट्रेनें निरस्त, 32 के रूट बदले #BlockInGonda-BurhwalRailwaySection #ThreeTrainsCancelled #RoutesOf32Changed #SubahSamachar