Meerut News: सीडीओ के निरीक्षण की तैयारी में जुटे ब्लॉक कर्मी

रोहटा। आगामी 27 फरवरी शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल रोहटा ब्लॉक का निरीक्षण करेंगी। प्रस्तावित दौरे को लेकर ब्लॉक कार्यालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया गया कि सीडीओ विकास कार्यों, पंचायत योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, मनरेगा कार्यों व निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा अभिलेखों की जांच और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी देखी जाएगी। सीडीओ के निरीक्षण की सूचना मिलते ही ब्लॉक कर्मियों में हलचल तेज हो गई है। अधूरे कार्यों को दुरुस्त कराने और अभिलेखों को व्यवस्थित करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सीडीओ के निरीक्षण की तैयारी में जुटे ब्लॉक कर्मी #BlockWorkersAreBusyPreparingForTheCDO'sInspection. #SubahSamachar