Meerut News: रास्ता रोककर धमकी दी, घर पर किया पथराव

बड़ीकली गांव में दो युवकाें पर आरोप लगाकर पुलिस को दी शिकायतसंवाद न्यूज एजेंसीदौराला। बडकली गांव निवासी ग्राम प्रहरी राजकुमार ने गांव के दो युवकों पर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उनके घर पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।राजकुमार ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने धारदार हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार शाम को दोनों आरोपी उसके घर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों को भी धमकाने लगे। आरोपियों ने भविष्य में देख लेने की चेतावनी देते हुए घर पर पथराव किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो दोनों आरोपी भाग निकले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: रास्ता रोककर धमकी दी, घर पर किया पथराव #BlockedTheWayAndIssuedThreats;PeltedTheHouseWithStones. #SubahSamachar