रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति को मिल सकता है नया जीवन : राजीव जैन
सोनीपत। अमर उजाला फाउंडेशन व रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को हैबिटेट क्लब में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक से डॉ. भानू शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया। मुख्य अतिथि मेयर राजीव जैन ने शिविर का उद्घाटन किया और उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जारी प्रमाणपत्र रक्तदाताओं को प्रदान किए। मेयर राजीव जैन ने कहा कि रक्तदान ऐसा अमूल्य दान है जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छह एनजीओ व अनेक बार रक्तदान करने वाले पांच रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव रामकरण, डीटीओ संजय शर्मा, शिक्षाविद् दिलबाग सिंह, जनहित अभियान फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा, मां भारती रक्तवाहिनी से विपिन गौड़, दंपती आशीष दहिया और पारुल दहिया व मुकेश भी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 19:41 IST
रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति को मिल सकता है नया जीवन : राजीव जैन #BloodDonationCanGiveANewLifeToANeedyPerson:RajivJain #SubahSamachar
