Banswara News: झाड़ियों से घिरे कुएं में मिले लापता दंपती के शव, डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की आशंका
जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के गोवलिया नवागांव में शनिवार एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 5 दिन से लापता चल रहे पति-पत्नी के शव घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों से घिरे कुएं में मिले। शनिवार को एक ग्रामीण अपनी भैंस चराने के लिए कुएं के पास गया था। वहां से तेज बदबू आने पर उसने कुएं में झांका तो पानी में दो शव तैरते दिखे। उसने तुरंत गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने खाट और रस्सी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल के अनुसार मृतकों की पहचान मुकेश पारगी (34) और उसकी पत्नी धापू (25) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। परिजनों ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। ये भी पढ़ें:Jodhpur:बेकाबू आग से कुंभलगढ़ अभ्यारण्य बेहाल, सात दिन बाद भी नहीं थमी लपटें, जान बचाने को भागे जानवर पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संतान न होने के कारण उपजे तनाव से जुड़ा लग रहा है। शादी के 4 साल बाद भी बच्चे न होने से दंपती डिप्रेशन में था। मृतक मुकेश के भाई कांतिलाल ने बताया कि मुकेश मुंबई में काम करता था और 19 अप्रैल को ही गांव लौटा था। 21 अप्रैल की रात दोनों बिना बताए घर से निकल गए थे। जाते समय मुकेश अपना मोबाइल और पर्स घर पर ही छोड़ गया था। सुबह जब दोनों घर पर नहीं मिले तो परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां तलाश की। कोई पता नहीं चलने पर 22 अप्रैल को अरथूना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। कुएं के चारों ओर घनी झाड़ियां होने से इस पर अब तक किसी की नजर नहीं पड़ी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 19:14 IST
Banswara News: झाड़ियों से घिरे कुएं में मिले लापता दंपती के शव, डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की आशंका #CityStates #Crime #Banswara #Rajasthan #BanswaraCoupleBodiesFound #MissingCoupleCaseRajasthan #BodiesInWellIndia #ArthunaPoliceCase #GovaliyaNavagaonIncident #SuicideSuspectedDepression #MentalStressCaseIndia #RajasthanCrimeNews #MissingPersonsCase #PostmortemInvestigation #SubahSamachar
