Noida News: नहर में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र में नहर में अज्ञात शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की जांच की, लेकिन ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित कर शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 13:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: नहर में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त #BodyFoundInCanal;IdentityNotEstablished. #SubahSamachar