Bihar: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, घर लौटते समय हुआ हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

सारण जिले में रविवार देर शाम सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना दरियापुर थाना क्षेत्र के सुखमही बांध पथ से महमदपुर-परसा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुल के पास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के सरनाथचक गांव निवासी 52 वर्षीय दुखन साह, स्वर्गीय सत्यनारायण साह के पुत्र, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री का विवाह हो चुका है। बेला बाजार से लौटते समय हुआ हादसा परिजनों ने बताया कि रविवार शाम दुखन साह बेला बाजार से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुखमही बांध पथ से परसा जाने वाली सड़क पर महमदपुर चंवर स्थित पुल के पास वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें देखा और तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका दरियापुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। ये भी पढ़ें-Bihar News:भाजपा नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार; जांच में जुटी पुलिस स्थानीय लोगों का भी मानना है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी होगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 09:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, घर लौटते समय हुआ हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Bihar #Saran #SaranNews #BiharNews #DariyapurNews #RoadAccidentBihar #DeadBodyFound #ChapraNews #UnknownVehicleAccident #BiharCrimeNews #PoliceInvestigation #LatestBiharNews #SubahSamachar