औरैया: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट और मोबाइल मिला

कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर सोमवार सुबह आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर युवक का शव लटका मिला। खेतों की ओर निकले ग्रामीण ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है। पास में उसकी बाइक भी खड़ी मिली। कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव निवासी बृजेश पाल (35) पुत्र शिव प्रकाश नोएडा में निजी फायर ब्रिगेड की गाड़ी चलाता था। वह 18 अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर आया था। रविवार शाम करीब आठ बजे कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह हालेपुर निवासी राजीव पाल खेतों की ओर टहलने निकले थे। हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर गंगाराम के खेत के पास आम के पेड़ से युवक का शव लटका देखकर उन्होंने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, अटसू चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता शिव प्रकाश, मां कुश्मा देवी और भाई अवधेश पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। कान में लगा था ईयरबड्स मौके पर मृतक के कानों में ईयरबड्स लगे हुए थे। उसकी जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला, जबकि पास में बाइक खड़ी थी। बताया गया कि युवक ने घटना से पहले व्हाट्सएप के माध्यम से एक अन्य युवक को लड़की की फोटो और कागज पर लिखा एक मोबाइल नंबर भेजा था। इन तथ्यों के आधार पर मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 08:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




औरैया: आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट और मोबाइल मिला #CityStates #Auraiya #Kanpur #AuraiyaNews #UpNews #SubahSamachar