Greater Noida: पांच दिन से लापता बच्चे की लाश तालाब में मिली, क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला

पांच दिन से लापता बच्चे का शव तालाब में मिला। मृतक की पहचान पहचान ईशु (5) इंद्रपाल के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से बच्चे के शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है। पुलिस द्वारा शव कापंचायतनामाभरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी इन्द्रपाल वर्तमान में चिपियाना बुजुर्ग में एकमंदिर के पास किराये पर रहते हैं। उनका पुत्र ईशू (5) बीते 17 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे एक मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस की ओर से बच्चे की तलाश की जा रही थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Greater Noida: पांच दिन से लापता बच्चे की लाश तालाब में मिली, क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला #CityStates #Noida #CrimeNews #UpPolice #SubahSamachar