Rohtak: सांपला में ढाबे के पास कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

सांपला के एक ढाबे के पास कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। कार में मिले कागजों से मृतक की पहचान 39 वर्षीय मृतक सुधीर निवासी गांव आसौदा, झज्जर के रुप में हुई है। सुधीर पुत्र ओम दिल्ली पुलिस में नौकरी करता था। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि सुधीर ढाबे पर खाना खाने आया होगा। परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस पता लगा रही हैं कि वह सांपला किस काम आया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 05:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak: सांपला में ढाबे के पास कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान #CityStates #Rohtak #DelhiPolice #Sampla #PgiRohtak #SubahSamachar