UP News: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर भागा, बरेली में मिला आरोपी पति का शव, खुदकुशी की आशंका

हरियाणा के गुरुग्राम में छह मई को पत्नी रेखा की हत्या करने के आरोपी गौरव का शव रविवार को बरेली के शेरगढ़ इलाके में उसके घर से एक किमी दूर ढोड़ा नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। गुरुग्राम में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वहां की पुलिस यहां दबिश दे रही थी। आशंका है कि इसी से घबराकर उसने आत्महत्या कर ली होगी। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। शेरगढ़ के गांव ब्योधा निवासी गौरव चौहान पत्नी रेखा के साथ हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांव भांगरौला में रहता था। पुलिस के मुताबिक, गौरव अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। छह मई को उसने चाकू घोंपकर रेखा की हत्या कर दी थी। इसके बाद गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से वहां की पुलिस गौरव की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह गांव का एक किसान ढोड़ा नदी के किनारे खेत पर सिंचाई कर रहा था। नदी में उतराता शव देखकर उसने सूचना दी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान गौरव चौहान के रूप में हुई। सूचना पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार और इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 21:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर भागा, बरेली में मिला आरोपी पति का शव, खुदकुशी की आशंका #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #ManDeath #MurderAccused #Crime #Police #SubahSamachar