Rohtak News: इंटर सिटी और किसान एक्सप्रेस में बढ़ाई बोगी

रोहतक। रेलवे ने रोहतक से गुजरने वाली इंटर सिटी और किसान एक्सप्रेस ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ा दीहै। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 55 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के 147 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इनमें रोहतक से आवागमन करने वाली श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। इसमें 1 जुलाई से 1 अगस्त तक एक सेकंड एसी की एक बोगी अस्थायी रूप से बढ़ाई गई है। वहीं, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस में 2 जुलाई से एक अगस्त सेकंड एसी की एक बोगी बढ़ाई गई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 20:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: इंटर सिटी और किसान एक्सप्रेस में बढ़ाई बोगी #BogiesIncreasedInInterCityAndKisanExpress #SubahSamachar