Mandla: मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर पुल से नीचे गिरा चार पहिया वाहन, मंडला रेंजर सहित चार घायल; वीडियो

मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर टिकरिया थाना क्षेत्र स्थित बालई नदी पुल पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से मंडला आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 से 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने बताया कि रास्ते में अचानक एक मोटरसाइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। गनीमत रही कि उस समय बालई नदी में पानी कम था और वाहन पलटा नहीं, जिससे सभी सवारों को बाहर निकलने का मौका मिल गया और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में मंडला की रेंजर सोनम जैन (36) सहित वाहन में सवार सभी चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन वर्षीय अभ्यांश जैन और 19 वर्षीय शिवानी यादव भी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रेंजर सोनम जैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। ये भी पढ़ें-Indore: बैंक अधिकारी ने गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को मारा, कोबरा के दांतों ने खोल दिया हत्या का राज; जानें कहानी हादसे की सूचना मिलते ही टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से नदी में गिरी बोलेरो को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 11:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandla: मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर पुल से नीचे गिरा चार पहिया वाहन, मंडला रेंजर सहित चार घायल; वीडियो #CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #Mandala #Japanese #Nh-30 #ElectronicAccident #BaliyaRiverBridge #TikariyaPoliceStation #RoadAccident #SubahSamachar