लुधियाना में बम धमाके की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर

विदेशों में बैठे अलगाववादी संगठनों की ओर से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशों के बीच सोमवार को लुधियाना में धमकी भरे ईमेल ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए एक ईमेल में मेयर हाउस, कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर समेत अन्य सरकारी ईमेल आईडी पर यह संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल का विषय "बंब ब्लास्ट मेयर ऑफिस लुधियाना" लिखा गया था। इसमें कथित तौर पर धमाके का समय भी निर्धारित किया गया था। संदेश में दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमला करने और रात 9:11 बजे पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर पर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 07:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लुधियाना में बम धमाके की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर #ShortVideos #Chandigarh-punjab #DiljitDosanjh #BombBlastThreat #LudhianaMayor #LudhianaCrimeNewsInHindi #LatestLudhianaCrimeNewsInHindi #SubahSamachar