Baran News: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद खाली कराया परिसर; बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड तैनात
बारां जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर जिला न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और परिवादियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ये भी पढ़ें:जैसलमेर में लू का असर:भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय बदला, छोटे बच्चों के लिए सुबह की शिफ्ट लागू घटना की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है, जो सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद की दमकल और एम्बुलेंस को भी कोर्ट परिसर के बाहर तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। धमकी की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि यह धमकी भरा संदेश कहां से और किसके द्वारा भेजा गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 11:32 IST
Baran News: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद खाली कराया परिसर; बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड तैनात #CityStates #Baran #Rajasthan #BaranCourtBombThreat #DistrictCourtEvacuated #BaranNews #BombSquadDeployed #DogSquadSearch #RajasthanSecurityAlert #PoliceInvestigationBaran #ThreatMessageCase #SubahSamachar
