योगी सरकार के नौ साल: डिप्टी सीएम बोले, तब एक सप्ताह दिन में तो एक सप्ताह रात में आती थी बिजली

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नौ साल पहले यूपी का जो हाल था उसकी आज से तुलना करेंगे तो पता चलेगा कि कितना परिवर्तन आया है। पहले जब टूटी सड़कें शुरू होती थीं तो लोग कहते थे कि यूपी आ गया। वहीं, बिजली का हाल तो ये था कि एक सप्ताह दिन में तो एक सप्ताह रात में बिजली आती थी। डिप्टी सीएम यूपी में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर वार्षिक पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने 2017 में सेवा करने वालों को मौका दिया। मेवा वालों को हटाकर सेवा वालों को मौका दिया। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के लोग सत्ता में न होने पर गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। 2017 से पहले यूपी में माफिया और गुंडों का राज चलता था जबकि अब कानून का राज है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 08:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




योगी सरकार के नौ साल: डिप्टी सीएम बोले, तब एक सप्ताह दिन में तो एक सप्ताह रात में आती थी बिजली #ShortVideos #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #NineYearsOfBjpGovernment #SubahSamachar