Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल 6 और 7 को
मेरठ। राज्य स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जुलाई तक चित्रकूट में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल छह जुलाई को अपराह्न तीन बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल सुबह सात से आयोजित होंगे। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर और बागपत के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 44-46, 46-48, 48-50, 50-52, 52-54, 54-57, 58-60, 63-66, 66-70, 70-75, 75-80 और 80 किलोग्राम से अधिक वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 18:48 IST
Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल 6 और 7 को #BoxingCompetitionTrialsOnThe6thAnd7th. #SubahSamachar
