बिहार : सुखी वैवाहिक जीवन के नाम 30 बैंक खातों में डेढ़ करोड़ डाले! क्या हुआ, जो 1930 बना सहारा?
दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव के रहने वाले इंजीनियर दीपक कुमार को सोशल मीडिया के जरिए एक युवती ने पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। न कभी मिली और न वीडियो कॉल पर आई। चैटिंग बढ़ाई। दोस्ती का झांसा दिया ओर फिर शादी का प्रस्ताव देकर सुखमय जीवन बिताने की बात कही। फिर सुखमय जीवन का आधार तैयार करने के लिए तीन महीने के भीतर ऐसी पट्टी पढ़ाई कि युवक अपने साथ मां-बहन के पैसे भी उसे भेजता गया। 30 बैंक खातों में डेढ़ करोड़ भेज देने के बाद उसे होश आया। कैसे, वह भी समझिए। बेहतर जिंदगी के नाम पर साइबर ठगी युवक के अनुसार सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती के बाद शादी की बात करने वाली कथित युवती ने समझाया कि विभिन्न कंपनियों के शेयर में पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके बाद हम लोग बेहतर जिंदगी जिएंगे। इसके बाद वह उसे झांसे में लेकर डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी का शिकार बना लेती है। पीड़ित को साइबर ठग युवती ने तीन महीने की दोस्ती में 30 अलग-अलग बैंक खातों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर चूना लगाया है। पीड़ित दीपक झा ने दरभंगा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस पूरे घटनाक्रम में मजेदार बात यह है कि ठग युवती सोशल मीडिया पर दोस्ती और शादी की प्लानिंग करने के बावजूद न कभी उसने वीडियो कॉल करके अपना चेहरा दिखाया और न ही कोई चैटिंग की, सिर्फ वह ऑनलाइन कॉलिंग के माध्यम से बात किया करती थी। सिस्टम मेंटेनेंस, 25 फीसदी लौटाने का भरोसा जब भी वह युवती पैसे की मांग करती, तो वह सिस्टम मेंटेनेंस का बहाना बनाकर पैसे लौटाने से इनकार कर देती थी। पीड़ित इंजीनियर ने लड़की के झांसे में आकर अपनी बहन और मां का भी पैसा लगा दिया था। जब भी पैसे लौटाने की बात करता, तो वह सिस्टम मेंटेनेंस का बहाना बनाकर दो-तीन दिन का समय ले लिया करती थी। यह बहाना कई बार बनाने के बाद उसने बताया कि कुल जमा राशि का 25 प्रतिशत ही भुगतान हो पाएगा। जब युवती ने और पैसों की डिमांड की, तो दीपक को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर फोन करके शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद 2 नवंबर को दरभंगा के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। साइबर पुलिस क्या कर रही, क्या कह रही साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि दीपक कुमार झा के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर जब साइबर फ्रॉड लड़की के फोटो का मिलान किया गया, तो लड़की का फोटो नहीं मिल रहा था। उन्होंने बताया कि अन्य तकनीकी व्यवस्था से साइबर फ्रॉड लड़की की पहचान की जाएगी। बैंक खातों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 10:05 IST
बिहार : सुखी वैवाहिक जीवन के नाम 30 बैंक खातों में डेढ़ करोड़ डाले! क्या हुआ, जो 1930 बना सहारा? #CityStates #Darbhanga #BiharNews #SubahSamachar
