Love Affair: कमरे में प्रेमी का शव, प्रेमिका पर हत्या का आरोप; पटना में बस स्टैंड के पास होटल में क्या हुआ?
पटना के बाइपास बस स्टैंड के नजदीक स्थित रुद्र होटल में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार अपनी महिला मित्र चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा हुआ था। सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जहानाबाद का रहने वाला था मृतक इस संबंध में सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 रंजन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान जहानाबाद निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसकी महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक,होटल कर्मियों ने ही घटना की जानकारी रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक का शव कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ पाया गया। प्रेमिकाने क्या बताया रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष के अनुसार, महिला मित्र ने अपने बयान में कहा है कि वह सो रही थी और उसे इस बात की जानकारी नहीं हो सकी कि संतोष कुमार ने कब फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि जब उसकी नींद खुली तो संतोष कुमार फंदे से लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का बयान वहीं, पटना सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि युवक ने शाम में अपनी महिला मित्र के साथ होटल में कमरा लिया था और देर रात उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला मित्र आत्महत्या की बात कह रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें:मुंगेर में CM सम्राट चौधरी का मेगा दौरा! गंगा पथ पर सख्त रुख, संतों से आशीर्वाद और बड़ा संदेश जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 11:33 IST
Love Affair: कमरे में प्रेमी का शव, प्रेमिका पर हत्या का आरोप; पटना में बस स्टैंड के पास होटल में क्या हुआ? #CityStates #Bihar #Patna #BypassBusStand #RudraHotel #SuspiciousDeath #SantoshKumar #FemaleFriend #ChanchalKumari #Riya #Suicide #MurderAllegation #SubahSamachar
