खुशखबरी: बीपीएससी टीआरई-4 में बढ़ी रिक्तियों की संख्या, 900 से अधिक नए पद जोड़े गए, कितनी हैं अब कुल वैकेंसी?
BPSC TRE 4 Vacancy Increased: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 में रिक्त पदों की संख्या बढ़ा दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 932 अतिरिक्त पदों को भर्ती में शामिल किया गया है। अब TRE-4.0 में कुल 33,320 पदों पर भर्ती होगी। बढ़े हुए पदों में माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय अध्यापक के 439 पद शामिल किए गए हैं। यानी इन दोनों स्तरों पर कुल 932 पद हैं। टीआरई 4 में पहले कितनी वैकेंसी थीं इससे पहले आयोग ने 22 सितंबर 2026 को TRE-4.0 के लिए 32,388 पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। बाद में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) से प्राप्त संशोधित पूरक अधियाचनाओं को शामिल करते हुए पदों की संख्या में संशोधन किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 29, 2026, 13:30 IST
खुशखबरी: बीपीएससी टीआरई-4 में बढ़ी रिक्तियों की संख्या, 900 से अधिक नए पद जोड़े गए, कितनी हैं अब कुल वैकेंसी? #GovernmentJobs #CityStates #National #Bihar #BpscTre4 #Bpsc #SubahSamachar
