Brand Finance: ग्लोबल ऑटो बाजार में भारतीय कंपनियों का दबदबा, जानें किन 8 ब्रांड्स ने लिस्ट में बनाई अपनी जगह
Indian auto brands global ranking: भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अब तेजी से ग्लोबल पहचान बना रहा है। कभी सिर्फ किफायती गाड़ियों के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय ब्रांड्स अब क्वालिटी, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के दम पर दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स को टक्कर दे रहे हैं। ब्रांड फाइनेंस ऑटोमोबाइल्स 100 2026 रैंकिंग में 8 भारतीय कंपनियों की मौजूदगी इस बदलाव की तस्वीर पेश किया है। Royal Enfield: दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ब्रांड इस सूची में रॉयल एनफील्ड ने अपना ध्यान सबकी ओर आकर्षित किया है। यह दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड बन गया है। कंपनी को AAA रेटिंग और 88.9/100 का BSI स्कोर मिला है। इसकी ब्रांड वैल्यू 30% बढ़कर 1.2 बिलियन डॉलर हो गई है। Tata Motors: EV फोकस से ग्लोबल पहचान मजबूत टाटा मोटर्स ने ग्लेाबल स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त किया। 88.1/100 के BSI स्कोर और AAA रेटिंग के साथ कंपनी की ब्रांड वैल्यू 3.3 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस इसकी ग्रोथ का बड़ा माना जा रहा है। Mahindra: वैल्यू और भरोसे में बढ़त वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ऑटो ब्रांड्स में 25वीं नंबर पर रही। इसकी ब्रांड वैल्यू 17% बढ़कर 3.8 बिलियन डॉलर हो गई है और BSI स्कोर 86.5/100 है। Maruti Suzuki: भरोसे का ग्लोबल नाम मारुति सुजुकी 34वें स्थान पर पहुंच गई है। कंपनी की ब्रांड वैल्यू 2.7 बिलियन डॉलर हो गई है, जो 9 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाती है। 87.2/100 BSI स्कोर के साथ इसे AAA रेटिंग भी मिली है। इन कंपनियों के अलावा इस रैंकिंग में बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर कंपनी और अशोक लेलैंड जैसे ब्रांड्स के नाम भी शामिल है। यह भारत की बढ़ती ऑटो ताकत को दर्शाता है। सस्ते से स्मार्ट और ग्लोबल ब्रांड तक एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय ऑटो कंपनियां अब केवल किफायती विकल्प नहीं रह गई हैं। प्रोडक्ट इनोवेशन, ईलेक्ट्रिक वाहन, टेक्नोलॉजी और कस्टमर ट्रस्ट के दम पर ये ब्रांड्स अब ग्लोबल मार्केट में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 14:52 IST
Brand Finance: ग्लोबल ऑटो बाजार में भारतीय कंपनियों का दबदबा, जानें किन 8 ब्रांड्स ने लिस्ट में बनाई अपनी जगह #Automobiles #National #UttarPradesh #AutoNews #IndianAuto #BrandFinance #SubahSamachar
