Himachal Cloudburst: शिमला जिले के ब्रांदली में बादल फटने से खेल मैदान और श्मशान घाट तबाह, देखें वीडियो
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नरैण में रविवार रात बादल फटने की घटना से भारी नुकसान हुआ। ब्रांदली खड्ड में अचानक आए तेज सैलाब ने क्षेत्र के खेल मैदान और करशोली गांव के श्मशान घाट को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय खड्ड में अचानक पानी और मलबे का तेज बहाव आया, जिससे खेल मैदान देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। सैलाब की चपेट में आने से श्मशान घाट भी बह गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि गांव की साझा धरोहर और वर्षों की मेहनत से तैयार की गई सुविधाओं के नष्ट होने का दर्द भी है। बादल फटने के बाद ब्रांदली खड्ड का जलस्तर लंबे समय तक ऊंचा बना रहा। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। अधिकारियों ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 13:42 IST
Himachal Cloudburst: शिमला जिले के ब्रांदली में बादल फटने से खेल मैदान और श्मशान घाट तबाह, देखें वीडियो #CityStates #RampurBushahar #Shimla #HimachalPradesh #RampurNews #Brandli #Cloudburst #RampurBushahr #ShimlaNews #FlashFlood #SubahSamachar
