Bilaspur News: भीषण गर्मी को दरकिनार कर 53 हजार श्रद्धालुओं ने किए नयना देवी के दर्शन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए थे पुख्ता प्रबंधसंवाद न्यूज एजेंसीश्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर रही। हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।रविवार देर शाम तक करीब 53 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। सुबह तड़के मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर मंदिर परिसर, सीढ़ियों और मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भीषण गर्मी और उसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस, होमगार्ड जवानों और मंदिर कर्मियों ने दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से दर्शन करवाए गए। भीड़ के बावजूद कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। गर्मी को देखते हुए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल और छबील की व्यवस्था की। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई थी, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 19:11 IST
Bilaspur News: भीषण गर्मी को दरकिनार कर 53 हजार श्रद्धालुओं ने किए नयना देवी के दर्शन #BravingTheScorchingHeat #53 #000DevoteesVisitedTheNainaDeviShrine. #SubahSamachar
