रिश्वत मामला: आरोपी कानूनगो और पटवारी निलंबित, सहायक को बर्खास्त करने की तैयारी
जमीन के म्यूटेशन (नामांतरण) के बदले रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार राजस्व कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। आरोपी कानूनगो और पटवारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि उनके सहायक की सेवा समाप्त (बर्खास्त) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी कानूनगो बंसी लाल का मुख्यालय डैहर उपतहसील और पटवारी अरुण धीमान का मुख्यालय एसडीएम पधर कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं, रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए पटवारी के सहायक ललित कुमार को नोटिस जारी करने के बाद सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस की कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग ने मामले की रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने निलंबन आदेश जारी होने की पुष्टि की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 18:26 IST
रिश्वत मामला: आरोपी कानूनगो और पटवारी निलंबित, सहायक को बर्खास्त करने की तैयारी #CityStates #Mandi #BriberyCase #SubahSamachar
