Kurukshetra News: ब्रिटिश हाई कमीशन ने किया आईजीएन का चयन

लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज को ब्रिटिश हाई कमीशन ने महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के अंतर्गत चयनित किया है। शुक्रवार को ब्रिटिश काउंसिल की ओर से प्रतिनिधि सुनैना शर्मा और योजना ने 19 मार्च को प्रस्तावित उच्च स्तरीय बैठक की तैयारियों के तहत कॉलेज परिसर का अवलोकन किया। बैठक ब्रिटिश हाई कमीशन के वरिष्ठ सदस्य करेंगे, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में संभावित सहयोग, संयुक्त कार्यक्रमों और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर विस्तृत चर्चा होगी। दोनों प्रतिनिधियों ने प्राचार्य प्रो. कुशल पाल से शिष्टाचार भेंट की। कॉलेज प्रशासन और प्रतिनिधियों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-विनिमय कार्यक्रमों व संयुक्त कार्यशालाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जोर दिया गया कि विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं वीजा संबंधी धोखाधड़ी (वीजा फ्रॉड) से किस प्रकार बच सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटिश हाई कमीशन की ओर से आईजीएन कॉलेज का चयन किया जाना गर्व और सम्मान की बात है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 03:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: ब्रिटिश हाई कमीशन ने किया आईजीएन का चयन #BritishHighCommissionSelectedIGN #SubahSamachar