यूपी: मृतक की 40 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पी, पूर्व एयरफोर्स अफसर के भाई ने लगाया आरोप; छह लोग नामजद

पूर्व एयरफोर्स अधिकारी के मृत भाई की करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति धोखे से हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार को मंडुवाडीह थाने में दंपती समेत छह नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। लहरतारा निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर राय अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मंझले भाई राय विमल कुमार अमेरिका में डॉक्टर थे। वर्ष 2017 में वह भारत लौटे और वाराणसी स्थित पैतृक निवास के अलावा एंबी वैली में रहने लगे। आरोप है कि कैलाश दामू मालखेड़े और उनकी पत्नी नीता ने देखभाल करने के बहाने राय विमल कुमार के घर में प्रवेश किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 23:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: मृतक की 40 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पी, पूर्व एयरफोर्स अफसर के भाई ने लगाया आरोप; छह लोग नामजद #CityStates #Varanasi #PropertyDispute #40CroreProperty #AirForceOfficer #SubahSamachar