Bihar: बहन की शादी से पहले घर पहुंची भाई की लाश, सड़क हादसे ने उजाड़ दी परिवार की सारी खुशियां

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक परिवार को मातम में बदल दिया। बहन की शादी की तैयारियों में जुटे घर में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब परिवार के युवा सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पहुंची। घटना स्टेट हाईवे-73 के मुख्य मार्ग स्थित सोनहो के समीप भारत पेट्रोल पंप के नजदीक देर रात की बताई जा रही है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मढ़ौरा नगर क्षेत्र के तकीना वार्ड संख्या-02 निवासी अनिल कुमार सिंह के 21 वर्षीय पुत्र पवन के रूप में हुई है। दो दिन बाद होनी थी बहन की शादी परिजनों ने बताया कि दो दिन बाद यानी 12 मई को पवन की चचेरी बहन की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही परिवार का जवान बेटा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। दो भाइयों में छोटा पवन पढ़ाई में काफी मेधावी था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तिलक समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा घटना के संबंध में बताया जाता है कि पवन गांव के ही एक तिलक समारोह में शामिल होने सोनहो के शोभे परसा गांव गया हुआ था। समारोह से लौटने के दौरान उसके साथ बाइक पर उसके चाचा और गांव का एक अन्य व्यक्ति भी सवार थे। देर रात घर लौटते समय वे अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोरलाही गांव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, लेकिन वहां तेल नहीं मिलने के कारण आगे बढ़ गए। सड़क किनारे खड़ी बाइक को मारी टक्कर इसी दौरान पवन के चाचा ने लघुशंका के लिए बाइक रोकने को कहा। पवन सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उस पर बैठा रहा, जबकि साथ में मौजूद दोनों लोग कुछ दूरी पर चले गए। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर बैठे पवन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ी दम घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के भाजपा विधायक, समर्थकों संग युवक के घर पहुंचे; जमकर हुआ बवाल गांव पहुंचते ही पसरा मातम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया। जिस घर में बहन की शादी की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 09:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: बहन की शादी से पहले घर पहुंची भाई की लाश, सड़क हादसे ने उजाड़ दी परिवार की सारी खुशियां #CityStates #Saran #Bihar #ChapraNews #SaranAccident #AmanourPoliceStation #RoadAccident #PawanKumar #UnknownVehicle #BikeAccident #DeathOfYoungMan #Sister'sMarriage #MourningAtWeddingHouse #SubahSamachar