UP: जिस बहन ने जेल से निकलवाया, उसी को मार डाला...कातिल भाई का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस
आगरा के शाहगंज के नगला पोप में अनीता कुशवाह (50) की गोली मारकर हत्या कर भागे भाई रवि कुशवाह को दो दिन बाद भी पुलिस नहीं खोज सकी। आरोपी मोबाइल नहीं चलाता है। उसकी तलाश में पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं। नगला पोप में बुधवार देर रात घटना हुई थी। बिजली मैकेनिक श्याम उर्फ संजय कुशवाह को दो युवकों ने घर की बिजली खराब होने की बोलकर दरवाजा खुलवाया था। दरवाजा खुलते ही उनका साला गोबर चौकी निवासी रवि कुशवाह घर में घुस आया था। अंदर घुसकर बिस्तर पर सो रही बहन अनीता पर तमंचा तानकर गहने और रुपये मांगे। रुपये और गहने न होने की कहने पर सिर में गोली मार दी थी। मामले में मृतका के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह का कहना है कि आरोपी एक मोबाइल इस्तेमाल करता था। वो बंद है। काफी समय से उस पर काॅल नहीं हुई है। परिवार के किसी व्यक्ति या परिचित से संपर्क भी नहीं किया है। घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी लगा है। उसमें आरोपियों के चेहरे नहीं आ सके हैं। ये भी पढ़ें -तस्वीरें:सज-संवरकर घर से निकली थी युवती, जिस तरह हुई हत्या…कांप गए लोग; कंबल और काले टेप में बंधी मिली लाश मां के गहनों को हड़पने का था शक वर्ष 2022 में रवि को पत्नी ने छोड़ दिया था। ससुराल वालों के प्राथमिकी दर्ज कराने पर वह जेल गया था। अनीता ने उसकी जमानत कराई थी। इसके बाद रवि के मन में यह बात बैठ गई थी कि उसकी मां के पास उसकी शादी में पत्नी को दिए गहने भी थे, जो अनीता ने हड़प कर लिए। अनीता उससे कहती थी कि मां ने जो भी दिया उसमें रवि के हिस्से को बेचकर उन्होंने उसकी जमानत करवा दी थी। रवि ने शक के कारण 2024 में भी अनीता की जान लेने के उद्देश्य से हमला कर सिर फोड़ा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 05:53 IST
UP: जिस बहन ने जेल से निकलवाया, उसी को मार डाला...कातिल भाई का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraMurderCase #ShahganjNaglaPop #BrotherKillsSister #RaviKushwahaAbsconding #JewelleryDisputeMurder #FamilyCrime #PoliceSearchTeams #CctvInvestigation #ShotDead #आगराहत्या #SubahSamachar
