Siddharthnagar News: बीएससी थर्ड सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू्
संवाद न्यूज एजेंसी भारतभारी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध डुमरियागंज स्थित तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय में बीएससी थर्ड सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। डिग्री कॉलेज में बीएससी थर्ड सेमेस्टर के वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने आए सिद्धार्थनगर के पचमोहनी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रोफसर डॉ. डीबी सिंह ने छात्र-छात्राओं से वायवा लिया। छात्र छात्राओं से वनस्पति विज्ञान संबंधित सवाल पूछे गए। सुबह की पहली पाली में 105 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से आए प्रोफेसर ने प्रयोगात्मक परीक्षा ली। इसमें छात्र-छात्राओं से वनस्पति विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। डॉ. डीबी सिंह ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के मूल्यांकन की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी।ग
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 23:08 IST
Siddharthnagar News: बीएससी थर्ड सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू् #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar
