BSEB: मैट्रिक परीक्षा का परिणाम बिगड़ा तो छात्र ने उठाया ऐसा कदम, घर में पसरा मातम

बिहार के रोहतास जिले केसासाराम नगर निगम क्षेत्र के फजलगंज स्थित शिव कॉलोनी में रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक 17 वर्षीय छात्र की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र हरिओम उर्फ प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। हरिओम रविवार को दरिगांव थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित अपने नए मकान पर आया था। छत से गिरने के बाद घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आत्महत्या की आशंका घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हरिओम ने इस बार मैट्रिक की परीक्षा दी थी और परिणाम अच्छा न आने के कारण वह गहरे अवसाद में चला गया था। बताया जाता है कि पिछले वर्ष उसने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण की थी जिसके बाद उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। लेकिन इस बार भी अपेक्षित अंक न मिलने से निराश होकर उसने यह कदम उठाया। ये भी पढ़ें- CM हाउस बना सियासी अखाड़ा: नीतीश कुमार ने नेताओं संग की गुफ्तगू, बिहार में कौन-सा बड़ा दांव खेलने की तैयारी मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी फिलहाल कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। दरिगांव थाना अध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BSEB: मैट्रिक परीक्षा का परिणाम बिगड़ा तो छात्र ने उठाया ऐसा कदम, घर में पसरा मातम #CityStates #Crime #Bihar #Patna #RohtasBihar ##sasaramnews ##studentdeath ##matricresult ##examstress ##biharnews ##hariomkumar ##छात्र_मौत#सासाराम#परीक्षा_तनाव #SubahSamachar